कैसा हो मेकअप Makeup Tips For Eyes , ankhon ka perfect makeup
कैसा हो मेकअप Makeup Tips For Eyes सौंदर्य विशेषज्ञ कहती हैं कि आंखों के मेकअप के लिए एक महत्वपूर्ण बात यह है कि भौहें (आईब्रोज) सही आकार में बनी होनी चाहिए | भौहें बनाने का सबसे सही समय नहाने के बाद होता है | भौहें सही आकार में और साफ-सुथरी न हों तो आई मेकअप बहुत ख़राब लगता है | भौहें नेचुरल रखें | ‘सी’ आकार वाली और बेहद पतली भौहें चलन से बाहर हैं | जो बाल आकार से बाहर हों, बस उन्हीं फालतू बालों को हटवाएं | चेहरे पर बेस लगाने के बाद सबसे पहले आंखों का मेकअप किया जाना चाहिए | 1. आइशैडो से शुरुआत करें | आजकल लाइट शिमरी कलर्स चलन में हैं | पलकों पर पहले अपने कपड़े और त्वचा के रंग से मेल खाता हुआ आइशैडो ब्रश की सहायता से लगाएं | फिर थोड़ा हाइलाइटर आइशैडो में मिलाएं | इसके बाद आइलैशेज को कर्ल करें | वाल्यूमाइजिंग या ट्रांस्पेरेंट मस्कारा के दो कोट लगाएं | 2. सबसे अंत में आइलाइनर से आंखों को खूबसूरत आकार दें | आंखों का मेकअप करने के बाद अपनी आइब्रोज को कोंब करें | अंत में आइब्रो पेंसिल से उन्हें हल्का गहरा करें | 3. रात में आंखों का मेकअप उतारना न भूलें | अगर आप कृत्रिम बरौनियां (...
Comments
Post a Comment